Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें-शोभाराम प्रजापति

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है भाजपा संगठन द्वारा प्रतिदिन संगठन के कार्यक्रम आते रहते हैं जिसमें भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्य करते हैं, उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश में केवल चार जातियां हैं युवा, गरीब, महिलाएं और किसान और उन्होंने सभी के बारे में चर्चा करते हुए सभी के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है,

लोकसभा प्रभारी जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा चुनाव करने जा रही है जिसमें निश्चित ही भाजपा की जीत होगी झबरेड़ा विधानसभा संयोजक राजपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आज पूरे भारतवर्ष के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नित नई योजनाओं का उद्घाटन हो रहा है विधानसभा प्रभारी मोहित कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के लिए सोचते हैं

की किस प्रकार से मेरे देश के नागरिक सुरक्षित हो उनकी आमदनी में इजाफा हो और क्षेत्र का विकास हो, जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को पहुंच रहा है जिसके परिणाम स्वरुप आने वाले चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चतरसेन झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, मंडल के पदाधिकारी गण एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369