आरिफ नियाज़ी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं कार्यक्रम संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे अलग इसलिए है की हमारी पार्टी में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश के हर नागरिक का सम्मान किया जाता है इसी के निमित्त हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इन राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में उन मुद्दों को शामिल करने का निर्णय लिया है जो मुद्दे जनता की ओर से पार्टी को प्राप्त होंगे
इसलिए पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भिन्न-भिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से घोषणा पत्र सुझाव गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है व्यापारी समाज अपने बीच की समस्याओं को, किसान अपने बीच की समस्याओं को ,शिक्षक अपने बीच की समस्याओं को एवं ग्रामीण अपने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को सुझाव पत्र में लिखकर सुझाव पेटी में जमा कर सकते हैं और वह मुद्दे हमारी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल हो उसके लिए पूरी व्यवस्था पार्टी के हाई कमान ने कि हुई है
सर्वाधिक जिस श्रेणी के मुद्दे पार्टी के पास पहुंचेंगे वह सुझाव भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी उन्ही समस्याओं को हल करने के लिए कार्य करेगी। हम सब का एक ही उद्देश्य होना चाहिए हिंदुस्तान का विकास करने वाली पार्टी को ही आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजय दिलाकर लोकसभा में सरकार बनाएं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।