Jan Mudde

No.1 news portal of India

कुंजा बहादरपुर गांव के शहीद स्थल के सौंद्रीय करण का बजट जारी होने से समिति ने जताया मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद निशंक का आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कुंजा बहादरपुर में राजा विजय सिंह शहीद स्थल के सौंद्रीयकरण को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है । प्रदेश सरकार ने शहीद स्थल के सौंद्रीयकरण की पहली किस्त जारी कर दी है जिससे शहीद राजा विजय सिंह समारक समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का आभार प्रकट किया है।

शहीद स्थल पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शहीद राजा विजय सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष चौधरी शिव कुमार सिंह ने बताया की वह प्रदेश सरकार के बेहद आभारी हैं की उन्होंने राजा विजय सिंह के शहीद स्थल के सौंदर्यकरण के लिए दो करोड़ 34 लाख की धनराशि स्वीकृत की है जिसकी पहली किस्त जारी कर दी है इसके लिए समिति सरकार और निशंक जी की आभारी हैं।इस दौरान समिति के सरक्षक पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह ने कहा की राष्ट्रपति उनके गांव में आ चुके हैं

भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने शहीद राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह जैसे शहीदों की बदौलत आज पूरे देश में कूंजा गांव को नई पहचान मिली है उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने जल्द ही गांव में कृषि महाविद्यालय बनाए जाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक भी उसका कार्य बड़ी धीमी गति से चल रहा है शासन स्तर पर आज भी बड़ा विलंब हो रहा है उन्होंने जल्द से जल्द कृषि महाविद्यालय के निर्माण कराने की मांग भी की।इस मौके पर समिति के महामंत्री प्रमोद सिंह,अमरेश कुमार,राजेंद्र सिंह,राम कुमार,तेजपाल सिंह ,इंजीनियर मांगे राम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369