आरिफ नियाज़ी
भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास के एक मॉडल के लिए प्रतिबद्ध है सभी कार्यकर्ता अब सभी मतभेद और मनभेद भुलाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करें मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा शासन यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी पीछे ना रहे ऐसा विकास जो न केवल कुछ चुनिंदा लोगों के लिए बल्कि सभी लोगों के लिए पीने के पानी बिजली कनेक्शन स्वास्थ्य सेवा शौचालय एलपीजी सिलेंडर शिक्षा और वित्तीय समावेशन जैसी बुनियादी सुविधाओं की गारंटी देता है, उन्होंने कहा की देश के प्रधानंत्री ने भारत को नई शक्ति दी है।भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल के संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविंद्र चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च और क्रियान्वित किया है,
ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने प्रत्येक भारतीय के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अथक प्रयास किए हैं, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी ने भाजपा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया,कार्यक्रम में भाग लेने वालों में ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सालार, पार्षद सचिन कश्यप, रमेश जोशी, सुंदरलाल प्रजापति,ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदुमन पोसवाल, रोमा सैनी,
नाथी राम सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, जिला सोशल मीडिया संयोजक विकास प्रजापति महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी , मंजू भारती,शरद चौहान ,मोहित धीमान ,विकास कसाना ,सुनील रावल, मा कटार सिंह, दिवाकर पाल,परवीन कश्यप, इरफान, गुलफाम ,सलमान ,नेहा ,सोनम शर्मा, देवेंद्र कुमार ,तनवीर आलम ,फुरकान, गीता मलिक आदि सैंकड़ों लोगों ने सामाजिक सम्मेलन में भाग लिया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।