आरिफ नियाज़ी
रुड़की में महाशिवरात्रि अवसर पर सिविल लाइन स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, 11 किलो चांदी से निर्मित जलहरी एवं सवा किलो चांदी के कलश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिर में स्थापित किया गया।
इस अवसर पर सभा के मंत्री सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि यह हम सब भक्तों के लिए गौरव का पल है की रुड़की का श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर पहला ऐसा मंदिर हो गया है जहां पर भगवान शंकर की जलहरी से लेकर मुकुट ,छत्र, सर्प एवं कलश सब चांदी से निर्मित भक्तों के दान से पर प्राप्त धनराशि से निर्मित कर भगवान शंकर जी को अर्पित किये गऐ हैं।
इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष भागवत स्वरूप ने कहा कि हमारी सभा का एक ही उद्देश्य है हिंदू सनातन धर्म प्रेमियों के मंदिरों की रक्षा करना एवं मंदिरों की देखरेख करना।
इस अवसर पर सभा के उप प्रधान विष्णु अग्रवाल ने कहा कि हमारी सभा के जितने भी मंदिर हैं सबको रंग बिरंगी लाइटों से एवं फूल मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया है।
इस अवसर पर सभा के उप मंत्री गोपाल गुप्ता एवं नवीन अग्रवाल ने कहा कि आज वह समय आ गया है जब हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक होना होगा और आने वाली युवा पीढ़ी को भी धर्म के प्रति जागरूक करना होगा।
इस अवसर पर शिव मंदिर के पुरोहित आचार्य रोहित शर्मा एवं पंडित सचिन शर्मा ने विधि विधान से सभी चांदी से निर्मित आभूषणों की पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक,सावित्री मंगला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।