आरिफ नियाज़ी
रुड़की के लंढौरा में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने घर घर शिक्षा की अलख जगाई है।बच्चों को अच्छी तालीम हासिल हो इसके लिए स्कूल प्रबंधन कठिन निर्णय भी ले रहा है।आज ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल में अखलाक शो का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों के साथ साथ अभिभावक भी पहुंचे।इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए एक तरफ जहां स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अभिभावकों की खूब वाहवाही लूटी।
वहीं स्कूल प्रबंधन ने आज के कार्यक्रम को लेकर अच्छी तैयारी भी की थी। इस मौके पर ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल के डायरेक्टर जावेद अली ने बताया की बच्चों ने आज के कार्यक्रम में बहुत बेहतर कार्यक्रम पेश किया है स्कूल लगातार आगे बढ़ रहा है चुनौतियों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है इसी तरह से बच्चों को भी वह इंग्लिश उर्दू और हिंदी भाषा का ज्ञान करा रहे हैं ।
उन्होंने बताया की आज भी स्कूल ना जाने वाले बच्चों की संख्या बहुत अधिक है लेकिन इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और बच्चों की तालीम पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।बच्चों को कई भाषाओं का ज्ञान हो और वह अपनी भाषा को भी ठीक तरह से बोल सकें यही उनकी कोशिश है।इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी शबी हैदर ने बताया की वह जावेद भाई के बेहद आभारी हैं जिन्होंने बेहद कम समय में ग्लोबल इंग्लिश।
मीडियम स्कूल में नए आयन स्थापित किए हैं को काबिले तारीफ हैं।इस दौरान तबरेज प्रधान ने बताया की ग्लोबल इंग्लिश स्कूल में बच्चों को अच्छी तालीम दे रही उनका पहला मकसद है कल्चर प्रोग्राम में भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रदान की है जिसके वह हमारी है बच्चे होनहार हो और उन्हें अच्छा ज्ञान उन्हे मिले इसी के लिए वह लगातार कोशिश कर रहे हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे थे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।