Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगला चीना गांव में आम इंसान विकास पार्टी के कार्यक्रम में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

आम इंसान विकास पार्टी ने नगला चीना गांव में सदस्यता अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आम इंसान विकास पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव हरिद्वार लोकसभा के भावी प्रत्याशी आकिल अहमद और प्रदेश अध्यक्ष राजू विराटिया ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया।इस दौरान आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ।

इस दौरान आकिल अहमद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की आम इंसान विकास पार्टी लोकसभा चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगी।उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस ने इस प्रदेश को बर्बाद कर दिया है दोनों पार्टियों की कोई भी नीति नहीं है आज हर वर्ग के लोग परेशान हैं गन्ना किसान को गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है जिसे अन्नदाता कहा जाता है आज वही दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है सभी वर्ग के लोग बेहद परेशान हैं अगर समय रहते जनता ने सही कदम ना उठाया तो यह प्रदेश बर्बाद हो जाएगा।

कार्यक्रम में अन्य लोगो ने भी आम इंसान विकास पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, इस मौके पर आम इंसान विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू विराटिया, किसान प्रकोष्ठ नेता राजू तोमर चौधरी, पूर्व प्रधान रहीस अहमद, कारी मेहरबान, रफल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता यामीन अहमद, पप्पू चौधरी, प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री तिरलोक महाराज, नदीम खान, अभय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369