आरिफ नियाज़ी
आम इंसान विकास पार्टी ने लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है। आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने हाल ही मे हुए तीन राज्यों के चुनावों पर भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ झाले के गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा की 2014 के बाद से लगातार बीजेपी को जीत मिलना आश्चर्यजनक बात है ऐसा क्या कर दिया की भाजापा सभी चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करती है भाजपा लगातार विपक्ष को खत्म करने का काम कर रही है।हालांकि हाल ही में
अभी तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई है कई जगह जैसे मध्यप्रदेश और राजस्थान की EVM मशीनों को लेकर छेड़ छाड़ के मामले सामने आए हैं विपक्ष भी लगातार चुनाव आयोग पर भाजपा पर मिली भगत का आरोप लगा चुका है और जनता भी कई जगह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में मशीनों से छेड़ छाड़ करने का आरोप लगातार लगा रही है।
आकिल अहमद ने कहा भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं देश के अंदर बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिएं तभी जनता को विश्वास होगा, आकिल अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से भी मिडिया के माध्यम से मांग की हैं की जनता की शिकायत पर सुनवाई होनी चाहिए और तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव दुबारा से होने चाहिए। बैलेट पेपर पर चुनाव होने से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।