Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक के कैम्प कार्यालय पर इनर व्हील क्लब रुड़की द्वारा एक नि:शुल्क मैमोग्राफी कैम्प का हुआ आयोजन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

इनर व्हील क्लब रुड़की द्वारा एक नि:शुल्क मैमोग्राफी कैम्प का आयोजन भाजपा विधायक के कैम्प कार्यालय पर आयोजित हुआ।इस कैम्प का उदघाटन विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बत्रा ने कहा कि जरूरतमंद वर्ग के लिए इनर व्हील क्लब रुड़की द्वारा समय समय पर समाज सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं । यह कैम्प भी उसी दिशा में एक कदम है।

इस कैंप से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी इस तरह के कैंप अब शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा की इनर व्हील क्लब जरूरतमंद लोगों की समय समय पर सहायता करता रहा है जिसमें जुड़ी महिलाएं समाजसेवा में अग्रणी भूमिका अदा कर रहीं हैं।इस मौके पर

क्लब की अध्यक्ष इन्दु रावल ने इनर व्हील क्लब रुड़की द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि मुख्य हैं।

इस शिविर में अमृत फाऊंडेशन, चंडीगढ़ के सहयोग से लगभग 50 महिलाओं का नि:शुल्क मैमोग्राफ़ी टैस्ट एवं 70 लोगों का बी एम डी टैस्ट किया गया।

प्रोजैक्ट चेयरमैन और प्रमुख समाजसेवी फराह मलिक ने बताया कि क्लब द्वारा इस तरह के कैम्प पहले भी आयोजित हुए हैं और भविष्य में भी इस तरह के कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में लगते रहेंगे।उन्होंने कहा की महिलाओं को आज के कैंप से काफी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर डी वी सी सुजाता आहूजा, पी डी सी शशि कीर, मनीषा बत्रा, क्लब सचिव रमा भार्गव, कोषाध्यक्ष रजनी नागपाल, ऋषिकेश से क्लब की जेड सी सी सलोनी गोयल, हरिद्वार से विनीता गोन्याल, सुमन अरोड़ा, वर्षा अरोड़ा, जनक कोहली, पूजा गुलाटी, सोनिया चंदानी, डॉ० मधुरिमा, प्रीति सहदेव, सरिता अरोड़ा, कामना, शुभी, गीता गर्ग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369