आरिफ नियाज़ी
रुड़की लोकनिर्माण विभाग एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है इस बार लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता एस के त्यागी के साथ विभाग के ही कुछ ठेकेदारों और उनके साथ पहुंचे कुछ अज्ञात लोगों ने धक्कामुक्की और गाली गलोच कर दी है जिससे विभाग के सभी कर्मचारियों में ठेकेदारों के प्रति बेहद गुस्सा है।

फिलहाल सहायक अभियंता ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन कोतवाली पुलिस से की है पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता एस के त्यागी ने बताया की एक दिसंबर को वह अपने कार्यालय में कुछ जरूरी कार्य में व्यस्त थे इसी दौरान गुल्लू ठेकेदार, निवासी बसेड़ी सराय लक्सर असलम ठेकेदार निवासी खंजरपुर,अरुण ठेकदार ने मामूली बात को लेकर उनके साथ गाली गलोच कर दी

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए सरकारी दस्तावेज तक फाड़ डाले।हंगामा बढ़ने पर गुल्लू ठेकेदार ने जाते जाते चेतावनी दी की तुम्हारा इलाज कर देंगे।

नोकरी करना सिखा देंगे।मैंने बहुत अधिकारियों का इलाज किया है। ठेकेदार जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।सहायक अभियंता एस के त्यागी ने अपने सभी विभागीय अधिकारियों से शिकायत करते हुए सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।