शामिक
देश के चार राज्यों में से तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के पर खानपुर से निवर्तमान भाजपान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने सैंकड़ों वाहनों के साथ रैली निकालकर भाजपा हाईकमान का आभार जताया।हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं में तीन राज्यों के चुनाव से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दौरान चैंपियन के कैंप कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ जमकर मिठाईयां बांटी गई और एक दुसरे को बधाई भी दी।इस मौके पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि तीनों राज्यो में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई है जिसको देखकर लगता है कि उत्तराखंड में धाकड़ धामी और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा और जलाल आज भी बरकरार है जिसके चलते इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है ।
चैंपियन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत का नतीजा है जिस तरह से उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत को नई पहचान दिलाई है उससे साबित होता है की प्रधानमंत्री को देश की जनता आज भी चाहती है जिसका नतीजा यह हुआ की विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया और अब लोकसभा चुनाव में भाजपा चुनाव जीतकर नया इतिहास बनाएगी।
इस मौके पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने इस दौरान ढोल नगाड़े वालों को भी अपने हाथों से मिठाई वितरित की।इस मौके पर भाजपा नेता रामकुमार चौधरी, भूरा चेयरमैन,वैध टेक बल्लभ,समेत सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।