आरिफ नियाज़ी
संविधान दिवस के मौके पर आम इंसान विकास पार्टी ने लंढौरा में संविधान दिवस मनाया।इस मौके पर आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर को यह देश कभी भी भुला नहीं पाएगा। डॉ भीम राव अंबेडकर के लिखे संविधान पर ही आज हिंदुस्तान की पूरी व्यवस्था टिकी हुई है डॉक्टर अंबेडकर ने
इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों को ही आड़े हाथों लेते हुए कहा की आज दोनो पार्टियां इस देश की जनता को गुमराह कर संविधान को खत्म कर देना चाहती हैं।उन्होंने कहा की दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हे जनता कभी भुला नहीं पाएगी ।उन्होंने कहा की उत्तराखंड की जनता को दोनो ही पार्टियों ने ठगा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आम इंसान विकास पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लडेगी।
आकिल अमहद ने कहा कि अगर उन्हें यहाँ की जनता ने अपना समर्थन दिया तो हरिद्वार लोकसभा की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की आम इंसान विकास पार्टी मुस्लिम और दलितों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से लड़ेगी। आकिल अहमद ने कहा की उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग की थी जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हे पार्टी से ही बाहर कर दिया कांग्रेस भी भाजपा की नीति पर चल पड़ी है उसे अपने हिंदू वोटों की चिंता है
जो मुसलमान आजादी से आज तक कांग्रेस को वोट करता रहा कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक समझा लेकिन उनके लिए कभी कुछ नहीं किया। भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए जनता आम इंसान विकास पार्टी से जुड़े ताकि इस प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
इस मौके पर राजू तोमर,शाहबाज राणा,कारी मेहरबान,प्रियंक चौधरी, अरशद ,समीरचंद बर्मन,सतपाल,ऋषिपाल,राजा,मांगेराम,आदेश कुमार, अजय कुमार, ऋषि, अमित,अमरचंद, संदीप,कोमल सिंह, रवि,चंद्रशेखर,बबलू,साहिल, निशु,अंजु मौर्य,हिमांशु सागर,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।