आरिफ नियाज़ी
एक बंद मकान में आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने घेर लिया और उनका लाठी डंडे लेकर पीछा किया लेकिन किसी तरह गली से चकमा देकर युवक तो फरार हो गया लेकिन युवती को ग्रामीणों ने दबोच लिया।

फिलहाल युवती से पूछताछ के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास तेज हो गए हैं।

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के सरधना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक युवक का गांव की युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था इसी के चलते एक बंद मकान में युवक ने अपनी प्रेमिका को बुलाया था जिनकी भनक ग्रामीणों को लग गई दर्जनों ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

जिसके चलते गुस्साए ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मकान के पास जमा हो गए और मकान को चारों ओर से घेर लिया इसी दौरान जैसे ही ग्रामीणों के आने की भनक प्रेमी युगल को लगी तो वह निर्वस्त्र हालत में ही भाग खड़े हुए जिनके पीछे शोर मचाते ग्रामीण भी दौड़ पड़े किसी तरह युवक तो गली में घुसकर कहीं फरार हो गया लेकिन इस दौरान युवती को ग्रामीणों ने दबोच लिया।

हालांकि युवती के परिजनों को बुलाकर ग्रामीणों ने उन्हे युवती को सौंप दिया फिलहाल मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। वहीं फिलहाल पुलिस इस तरह की घटना से इनकार कर रही है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।