आरिफ नियाज़ी
मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव की भले ही अभी तक कोई घोषणा ना हुई हो लेकिन राजनैतिक दलों के नेता अपने गुणा भाग में अभी से जुट चुके हैं। भाजपा में लगातार कई नेता अभी तक उपचुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन,सुशील राठी, दिनेश पंवार के बाद अब भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़ ने भी पार्टी हाईकमान से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अनीस अहमद का कहना है कि उन्होंने दो बार ज़िला पंचायत सीट पर जीत हासिल की है और उनका मंगलौर विधानसभा के दर्जनों गांव में प्रभाव है
इस आधार पर भाजपा को उन्ही को प्रतियाशी बनाना चाहिये।अनीस अहमद ने कहा कि मंगलौर के आसपास लगने वाले सभी गांव की समस्या बाईपास की है बाईपास केवल और केवल भाजपा सरकार ही बनवा सकती है इसलिए इस बार क्षेत्र के सभी मुस्लिम समाज ने तय किया है कि भाजपा को ही इस बार मंगलौर विधानसभा से जिताना है।
भाजपा नेता ने बताया कि आज तक मंगलौर में कांग्रेस और बसपा के ही प्रतियाशी जीतते आए हैं लेकिन इस बार मंगलौर में परिवर्तन होने वाला है पूरा मुस्लिम समाज एक जुट होकर भाजपा को समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विशवास है कि पार्टी इस बार उपचुनाव में उन्ही को मौका देगी ताकि इस क्षेत्र की तस्वीर बदल सके।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।