आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड के अरबी मदरसों में हिन्दू बच्चों के पढ़ने का मामला बेहद तूल पकड़ता जा रहा है जहां एक तरफ कांग्रेस ने इसे मुख्य मुद्दा बनाने की कोशिश की है तो वहीं उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के चेयरमैन मुफ़्ती शुमून कासमी ने अरबी मदरसों का बचाव करते हुए उन्हें दो टूक कर दिया कि अरबी मदरसों में पढ़ रहे हिन्दू बच्चों को किसी भी तरह की धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी बल्कि उन्हें एनसीईआरटी का कोर्स ही पढ़ाया जाएगा। मुफ़्ती ने कहा कि हिन्दू बच्चों को अरबी और उर्दू की पढ़ाई से दूर रखा जाएगा उन्हें केवल और केवल एनसीईआरटी की किताबें ही पढ़ाई जाएंगी ।
मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने एक खास मुलाकात के दौरान बताया कि अरबी मदरसों के सभी बच्चों को राष्ट्रभक्ति की शिक्षा दी जाती है और सभी मदरसों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ा जा रहा है ।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिन्दू बच्चे भी हमारे बच्चे हैं उन्हें भी अच्छी तालीम मदरसों में दी जा रही है उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अरबी मदरसे में कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मदरसे की खामियों से कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि एक आदर्श प्रदेश में मदरसों में देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा के अनुरूप ही पढ़ाई होनी चाहिए। मुफ़्ती शुमून कासमी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अगर मदरसों में पढ़ने वाले हिन्दु बच्चों के साथ कोई भेदभाव या उनका धर्मांतरण करने की कोई शिकायत मिली तो ऐसे मदरसों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।मुफ़्ती ने कहा कि देश की मोदी सरकार सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वाश लेकर आगे बढ़ रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उत्तराखंड राज्य को आदर्श राज्य बनाने में दिन रात लगे हुए हैं जो काबिले तारीफ है।
आज के समय मे अरबी मदरसों को मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।मुख्यमंत्री लैंड जिहाद,लव जिहाद और भू माफियाओं को लेकर बेहद सख्त हैं उन्होंने सभी मदरसों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि किसी भी मदरसे की कोई भी अनियमितता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।