आरिफ नियाज़ी
रुड़की के ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के मौके पर छात्र चात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला।स्कूल के प्रांगण में दीपावली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके चलते विद्यालय प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गणेश वंदना, बाल नृत्य, भगवान श्री राम की लीलाओं का वर्णन लघु नाटिका के रूप में दर्शाया गया।
भारत की संस्कृति में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों के रूप में एक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कार्टून कोना जिसमें मोगली, डोरेमोन, टॉम एंड जैरी, शिन-चैन, मिस्टर बीन, छोटा भीम, हाथी राजा और जीवन के यथार्थ को प्रस्तुत करते हुए एक जोकर की प्रस्तुति भी विद्यार्थियों द्वारा की गई। इसके साथ ही आने वाले 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष में विद्यालय की शिक्षिकाओ द्वारा एक मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसमें उनके द्वारा विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया ।
दीपोत्सव के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य माला चौहान एवं प्रबंधक अशोक चौहान ने ग्रीनवे परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के शिक्षक वर्ग मे जिसमें देव कुमार, अखिलेश शर्मा, अंकित आहूजा, मनोज शर्मा, मोहित लाल, अजय वर्मा, सचिन शर्मा, शैल चौहान सुनील चौहान, पीटीआई हरेंद्र आर्य, आशीष लोहान, पल्लवी कुकरेती एवं शिक्षिकाओं में श्वेता अग्रवाल, गुंजन त्यागी, पूनम सिंघल, प्रियंका गर्ग, मोनिका शर्मा, सुधा शर्मा, स्वाति शर्मा, नेहा गुप्ता, दीपमाला, प्रीति शर्मा ऐश्वर्या गर्ग, मेघना भारद्वाज, कीर्ति आहूजा, सिमरन, ममता वर्मा ,राखी वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी स्वाति लाल, गौरी, चंचल कश्यप, प्रतिभा शर्मा विद्यालय की समन्वयिका मुक्ता जैन, कैथरीन जैकब आदि उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।