आरिफ नियाज़ी
रुड़की के लिब्बरहेडी गन्ना विकास समिति परिसर में कृभको द्वारा “तरल जैव उर्वरक प्रोन्नत कार्यक्रम” का आयोजन क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको हरिद्वार अभिषेक पवार द्वारा किया गया, कृभको के उप महाप्रबंधक गजेंद्र कुमार ने किसानों को कृभको संस्था एवं कृभको के उत्पाद जैसे तरल जैव उर्वरक, सिवारिका, सिटी कंपोस्ट, ऑर्गेनिक पोटाश आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नारसन कविन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों का उपयोग छोड़कर जैव उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिए, उन्होंने कहा की जैविक खेती के लिए किसानों को जागरूक होना पड़ेगा जैविक खेती से स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
जबकि रासायनिक उर्वरक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृभको डेलिगेट सुशील राठी ने कहा की कृभको द्वारा उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने से किसानों को निश्चित रूप से इसका लाभ पहुंचता है उन्होंने कहा की जैविक खेती और जैविक उत्तपादो से किसानों के साथ साथ आम आदमी को भी बड़ा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा की कृभको के जो प्रयास हैं उसमें एक दिन जरूर सफलता मिलेगी उन्हे बस ग्रास रूट यानी गांव गांव के किसानों को जागरूक करना पड़ेगा इस तरह की गोष्ठियां अगर गांव गांव और न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित की जाएं तो एक दिन जैविक खेती और कृभको के जो प्रयास हैं
उन्हें जरूर सफलता मिलेगी।कार्यक्रम में गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेड़ी के अध्यक्ष बृजपाल सिंह, गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के संचालक मंडल के समस्त सदस्य, उत्तम चीनी मिल से सत्येंद्र सहरावत, डॉ शिवकुमार, डॉ देवेंद्र वर्मा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गौतम नेगी, सचिव प्रभारी अनन्त सिंह, ओमपाल सिंह, अनिल कुमार, गन्ना समिति के डायरेक्टर चौधरी राजदीप सिंह, प्रेम सिंह,मोहित चौधरी, बिट्टू चेयरमैन, रीना नौलिया ,देवेंद्र कुमार,प्रोफेसर डॉ शिव कुमार,सी डी आई बी के चौधरी,गौतम नेगी,सचिव अनक्क्त सिंह,अभिषेक पंवार, मांघेराम सिरोही,अनिल कुमार, बिट्टू चेयरमैन,और रीना नौलिया समेत समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण समेत सैकड़ो किसानों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया!

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला