आरिफ नियाज़ी
रुड़की देहरादून स्थित टोल टैक्स पर भारतीय किसान यूनियन के सैंकड़ों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी की पुलिसकर्मियों से भी तीखी नोंकझोंक रही।किसान पूरे टोल टैक्स को बंद करना चाहते थे जिसे पुलिस ने नहीं होने दिया।किसानों के टोल टैक्स के बंद के एलान को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।इस दौरान गुस्साए किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों का आरोप था की प्रदेश सरकार किसानों का आपदा के नाम पर मजाक उड़ा रही है किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है आज किसान दर दर की ठोंकरे खाने के लिए मजबूर है।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने चेतावनी दी की अगर जल्द ही प्रदेश सरकार ने हरिद्वार जिले को आपदा प्रभावित जिला घोषित ना किया तो भाकियू क्रांति आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएगा। विकास सैनी ने कहा की टोल टैक्स के दो कर्मचारियों की मौत को लंबा समय बीत चुका है लेकिन टोल टैक्स अधिकारी आज तक भी पीड़ित परिवार की कोई आर्थिक सहायता नहीं कर पाया है
ना ही किसी को रोजगार मिला है लेकिन अब भाकियू क्रांति टोल टैक्स के अधिकारियों के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगा।उन्होंने कहा की आज किसान बेहद परेशान है किसान अपनी समस्याओं को लेकर भटक रहा है लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं से पूरी तरह से बेखबर है अगर सरकार ने जल्द ही किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ना लिया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।इस मौके पर भाकियू के प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा,विक्रांत आहूजा, डॉ सुरेंद्र मैनवाल,अनीज कुमार,बबलू कुमार,अनिल चौधरी,दीपक कुमार,और विक्रम राना,तोसीफ अली आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला