आरिफ नियाज़ी
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज उत्तराखंड सरकार के सचिव वित्त एव निर्वाचन दिलीप जावलकर ने सिकंदरपुर गांव पहुंच कर सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।इस दौरान सचिव अमृत सरोवर योजना से संचालित तालाब की सौंदर्यता को देखकर काफी प्रभावित हुए वहीं उन्होंने गांव में साफ सफाई पेयजल स्वास्थ्य आदि की विस्तार से जानकारी ली जिससे वह काफी संतुष्ट नजर आए।
हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने सड़कों के निर्माण की मांग की तो वहीं इंडस्ट्री एरिया होने के चलते पार्किंग बनाए जाने की मांग भी की ।इतना ही नहीं भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने भगवानपुर में ट्रांसपोर्ट नगर और एक साइबर चौकी खुलवाने की मांग भी की।इस दौरान सचिव के निरीक्षण को लेकर सुबह सवेरे से ही सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सिकंदरपुर गांव में डेरा डाल चुके थे।इस मौके पर सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने कहा की सिकंदरपुर भैंसवाल गांव को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है पार्किंग और पेयजल आदि की समस्या को और बेहतर बनाया जाएगा उसी तरह से कुछ लोगों ने आंगनबाड़ी ,
शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सचिव के समक्ष अपनी बात को प्रमुखता से रखा जिस पर सचिव वित्त ने गंभीरता से समस्याओं का समाधान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।उन्होंने कहा की अभी गांव में बड़े पैमाने पर विकास होने की आवश्यकता है सभी गांव वालो के कुछ ना कुछ सवाल विकास को लेकर हैं विकास हो भी रहा है उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक मिलना चाहिए। सचिव ने बताया की आज के कार्यों की समीक्षा से वह काफी संतुष्ट हैं ग्राम प्रधान के कार्य काफी सराहनीय है इसी तरह से आगे भी विकास जारी रहेगा।
वहीं इस दौरान राव फरमूद ने बताया की जनता ने जो मौका ग्राम प्रधान के रूप में उनके परिवार को दिया है उस पर वह खरा उतरेंगे।इस दौरान सचिव दिलीप जावलकर के साथ भगवानपुर एस डी एम जितेंद्र कुमार,सी ओ चौहान, डी डी ओ अतुल प्रताप,बी डी ओ अतुल गार्ग्य,खंड शिक्षा अधिकारी श्री जोशी,ऊर्जा निगम के एसडी ओ मोहम्मद उस्मान, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नौटियाल जी,चकबंदी अधिकारी चौहान साहब,महमूद अली,राव फरमूद,राव एजाज़,खाद्यपूर्ती अधिकारी एस त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला