Jan Mudde

No.1 news portal of India

जीसीपी नेता भावना पांडेय को मिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप का समर्थन,कहा भावना पांडेय बोल्ड लेडी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की सिविल लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में नटराज ग्रुप के कलाकार देर रात तक कृष्ण लीला में मस्त नजर आए। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की इस दौरान साईं सेवा समिति द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में जेसीपी की नेता भावना पांडेयऔर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप को आमंत्रित किया गया था।इस दौरान भावना पांडेय का कार्यक्रम आयोजकों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया था।इस मौके पर भावना पांडेय ने कहा की उनको सभी धार्मिक कार्यक्रमों में प्रमुखता के साथ आमंत्रित किया गया है जहां भी जाती हैं वही। उनका जोरदार स्वागत किया जाता है।

उन्होंने कहा की अपने धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाना उनका मकसद है वह पिछले एक सप्ताह से कार्यक्रमों में व्यस्त हैं अब युवाओं में अपने धर्म को लेकर जागरूकता बढ़ी है युवाओं में भी खासा उत्साह है इस बार उन्हें लग रहा है की हरिद्वार जिले की जनता ने इस बार उन्हें जिताने का मन बना लिया है वह पिछले तीन महीने से जनता के बीच में हैं बिजली पानी सड़क बिजली के खंबे तक वह लगवा रहीं हैं भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी उन्होंने इस बार अपने लिए समर्थन मांगा है भावना पांडेय को पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि आशा है की इस बार हरिद्वार लोकसभा सीट पर उनकी ही जीत होगी।

इस मौके पर व्यापारी नेता अरविंद कश्यप ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की महिलाओं को भी राजनीति में बढ़चढकर हिस्सा लेना चाहिए एक भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में भावना पांडेय एक ऐसी प्रत्याशी हैं जो एक दबंग और बोल्ड महिला मानी जाती हैं इसलिए इस बार के लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन भावना पांडेय को ही रहेगा जो गांव गांव जाकर लोगों की सेवा में दिन रात लगी हुई हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369