Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में अधिवक्ता के कार्यालय का बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी और निवर्तमान विधायक देशराज कर्णवाल ने किया उदघाटन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर में वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान आसिफ के कार्यालय का उदघाटन बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी और भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने किया। इस मौके पर बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा की वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान के मंगलौर कस्बे में कार्यालय खोलने से कस्बा वासियों को बहुत लाभ मिलेगा उन्होंने कहा की कस्बे के लोगों को रुड़की और हरिद्वार के अधिवक्ताओं के पास जाना पड़ता था जहां पर उनका काफी समय लगता था लेकिन अब उन्हें अपने कस्बे में ही कानूनी मदद आसानी से मिल सकेगी।

उन्होंने कहा की मरहूम आसिफ अली एडवोकेट के योगदान को कभी मंगलौर वासी भुला नहीं पाएंगे जिन्होंने लंबे समय तक अधिवक्ता के रूप में कस्बे के लोगों की मदद की।उन्होंने कहा की सलमान एडवोकेट भी उसी तरह कस्बे वासियों की मदद करेंगे। इस मौके पर निवर्तमान विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा की सलमान एडवोकेट pका यह बहुत अच्छा प्रयास है जिसके चलते उन्होंने मंगलौर के लोगों की समस्या को देखते हुए कस्बे में अपना कार्यालय खोला है जिसका भविष्य में लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की मंगलौर के साथ साथ आसपास के गांव के लोगों को भी अधिवक्ता के कार्यालय खुलने का बेहतर लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा की आज के युग में लोगों का विश्वाश न्याय प्रक्रिया के साथ साथ अपने अधिवक्ताओं पर भी बहुत रहता है लेकिन अब सलमान एडवोकेट के रूप में एक अच्छा सलाहकार और अधिवक्ता आसानी से मिल सकेगा।इस माके पर सलमान एडवोकेट ने कहा की जिंदगी भर उनके पिता आसिफ अली ने लोगों की सेवा की है और उन्होंने बतौर अधिवक्ता बेहतर सेवा की है उसी को देखते हुए आज उन्होंने मंगलौर से अपना नजदीकी नाता देखते हुए इस कार्यालय को खोला है ताकि लोगों को बेहतर कानूनी राय मिल सकेगी।मोंटी अंसारी, गाधारोंना गांव से हाजी राव आफताब अली,
काज़ी खालिद,मोइयुद्दीन अंसारी,मुन्ना रैफरी,एजाज़ साबरी, राव जहांगीर अली, एम एम मलिक और अमजद उस्मानी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369