Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में दो दिन रहेगी टेनिस बॉल क्रिकेट की धूम, प्रदेश के दस जिलों के खिलाड़ी दिखायेंगे अपने जौहर, आईपीएल 2023 में आर. सी. बी. के खिलाड़ी रहे राजन कुमार करेंगे मैच का उदघाटन

Spread the love

रुड़की के नेहरू स्टेडियम में 26 और 27 अगस्त को प्रदेशीय टेनिस बाॅल क्रिकेट लीग आयोजित की जा रही है | जिसमें टेनिस बाॅल क्रिकेट के खिलाड़ी अपने अपने जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे | उत्तराखंड टेनिस बाॅल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अमजद उस्मानी ने बताया कि चैम्पियनशिप में 14 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो आगामी 1 से 6 सितम्बर तक गोरखपुर में हो रही राष्ट्रीय लीग में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे |

ऐसोसिएशन के संरक्षक ठाकुर संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे आईपीएल 2023 में आरसीबी के खिलाड़ी राजन कुमार करेंगे | ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल और चेयरमैन कमल चावला ने बताया कि खिलाड़ियों के आवास और भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की गई है | वहीं इस प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने भी काफी बेहतर तरीके से प्रतियोगिता की तैयारी की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369