Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा विधानसभा का वोटर चेतना महाभियान शिवांश गार्डन में हुआ आयोजित,शोभाराम प्रजापति की लोगों से नए वोट बनवाने की अपील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के शिवांश गार्डन में झबरेड़ा विधानसभा का वोटर चेतना महाअभियान का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में झबरेड़ा विधानसभा के सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं को चंद्रयान-3 की बधाई देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आज पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है जिन्होंने इस देश को नए आयाम दिए हैं

इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं शोभाराम प्रजापति ने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। जो भी वोट बनने से रह गए हैं या नए बनने हैं उनको बनवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन तोमर ने कहा की जो लोग वोट बनवाने से रह गए हैं उनको सबसे पहले बनवाना है इतना ही नहीं जिन लोगों के वोट दो स्थानों पर चढ़े हुए हैं उनको कटवाने का काम भी भाजपा कार्यकर्ता करें।

देश में भाजपा लगातार नई नई योजनाएं लेकर आ रही है जिसमें सबसे बड़ा अभियान वोटर चेतना महाभियान है इससे देश के लोगों को भारी लाभ पहुंचेगा।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है आज देश की पहचान अन्य देशों में भी तेजी से बढ़ी है चंद्रयान 3 की सफलता से आज पूरी दुनिया में मोदी का डंका बजा है मोदी जी ने इस देश को दुनिया के देशों में नई पहचान दिलाई है।इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चतर सेन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की देश लगातार तरक्की कर रहा है भारत के लिए चंद्र्यांव3 एक बड़ी उपलब्धि है।

वहीं भाजपाव के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ भीमराव अंबेडकर्बके सपने को साकार कर रहे हैं और इस देश को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं इस बार कोई भी परिवार वोट बनवाने से वंचित नहीं रहेगा जो वोट वोटर लिस्ट में नहीं चढ़े हैं सभी चढ़ जाएंगे।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अनीस गोड, मंडल अध्यक्ष तंजीम निजामी,पूर्व प्रधान उस्मान अली,

मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, बैजन्ती माला,सुदेश चौधरी,सुरेश चौधरी,सुबोध शर्मा,कुलदीप सैनी,रामकुमार चौहान,प्रदीप सैनी,अंकित रामपाल,सूर्यवीर मलिक,सचिन झबरेड़ी, शुभम गोयल,इंद्रेश मोती, मितुषी,सरस्वती,अरविंद फौजी,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369