Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के कांग्रेस के पदाधिकारी को अब उमेश कुमार लगने लगे सबसे बेहतर नेता, होर्डिंग पर लगाए फोटो, कांग्रेस कर सकती है बड़ी कार्यवाही

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी भले ही लोकसभा चुनाव जीतने के लाख दावे करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है।आलम यह है की युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों पर खानपुर विधायक उमेश कुमार का जादू सर चढ़कर बोल रहा है । यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जमाल अहमद और उनके पिता शेख अहमद जमा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर भर में जो होर्डिंग्स लगवाए हैं उन पर किसी बाहरी या स्थानीय कांग्रेसी नेता का फोटो ना लगाकर विधायक उमेश कुमार के फोटो लगवाए हैं। इन होर्डिंग्स से ऐसा लगता है की उमेश कुमार कांग्रेसियों की पहली पसंद बन चुके हैं ।

गौरतलब है की पूर्व सी एम हरीश रावत और उमेश कुमार के बीच वैसे भी छत्तीस का आंकड़ा रहा है ऐसे में कांग्रेस के नेताओं का उमेश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर और उनका फोटो होर्डिंग पर लगाना कितना बेहतर साबित हो सकता है यह सभी को मालूम है। हैरत की बात यह है की जमाल अहमद ने अपनी पार्टी के किसी भी नेता का फ़ोटो इस होर्डिंग पर लगाना मुनासिब नहीं समझा या ये कहें की उमेश कुमार के सामने कांग्रेस के पास कोई ऐसा मजबूत चेहरा नहीं था जो होर्डिंग पर फिट बैठ सके हालांकि शहर के लोगों में इस बात की चर्चा आम और खास बनी हुई है।

गौरतलब है की 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस के तमाम छोटे से लेकर बड़े नेता तक इस बार लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते लेकिन सवाल यह है की क्या इसी बलबूते पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतने के सपने देख रही है हो सकता है की कांग्रेस के और भी कई बड़े नेता उमेश कुमार के संपर्क में हों और वह अंदर ही अंदर उमेश कुमार के संपर्क में हों लेकिन यह तो आने वाला समय ही बताएगा की कांग्रेस का क्या होगा लेकिन इतना जरूर है की अगर जमाल अहमद की तरह और भी नेता उमेश कुमार के साथ आए तो कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भारी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

खास बात यह है की यूथ कांग्रेस के अहमद जमा जैसे बड़े पदाधिकारी अपने बड़े नेताओं को नजरअंदाज कर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को अधिक तरजीह दे रहे हैं। होर्डिंग से ऐसा लगता है की उमेश कुमार अब दूसरे दलों में भी अपनी पैठ जमाने लगे हैं। होर्डिंग देखने के बाद भी शहर के सभी कांग्रेसी शांत है।वहीं इस बाबत कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट का कहना है की मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर इस तरह का कोई मामला सामने आया तो पदाधिकारी के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369