Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में जिला प्रभारी की प्रेस वार्ता के बाद बसपा जिला अध्यक्ष ने कहा सतपाल जायसवाल नाम का कोई पार्टी का सदस्य तक नहीं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

लगता है हरिद्वार जिले में बहुजन समाज पार्टी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है अपने आपको बसपा का जिला प्रभारी बताने वाले सतपाल जायसवाल ने रुड़की के प्रशासनिक भवन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान बसपा प्रदेश प्रभारी ,प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पर पार्टी में ताना शाही के गंभीर आरोप लगाए हैं उनका आरोप है की बसपा संगठन के बड़े नेता बसपा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं जिसका ताजा उदाहरण बसपा से सोनिया शर्मा को बसपा से बाहर करना है जबकि सोनिया शर्मा के पति उमेश कुमार लगातार दलितों का समर्थन करते हैं

जिसकी बानगी उन्होंने बेलडा गांव में हुए प्रकरण में भी दिखाई थी आज भी दलित समाज उमेश कुमार के साथ हैं।उन्होंने कहा की सोनिया शर्मा के पार्टी से निकालने का बसपा को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन वह मरते दम तक बसपा में ही रहेंगे। उन्होंने बसपा में बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं कुछ नेता इस पार्टी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं जो जल्द ही बेनकाब होंगे।वहीं इस बाबत बसपा के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की सतपाल जायसवाल नाम का कोई भी व्यक्ति बसपा का पदाधिकारी नहीं है जो अपने आपको पार्टी का जिला प्रभारी बता रहा है

उसके पास बसपा की कोई सदस्यता रसीद भी नहीं है अगर कोई व्यक्ति अपने आपको बसपा का पदाधिकारी बताकर पार्टी और पार्टी नेताओं को बदनाम करने की साजिश रचेगा तो उसके खिलाफ पार्टी बड़ी कार्यवाही करने को मजबूर होगी। अनिल चौधरी ने कहा बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है जो डॉ भीम राव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर दबे कुचले और अगड़े समाज की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369