आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम सभागार में कला शिक्षक मंच द्वारा उत्तराखंड बोर्ड के राजकीय विद्यालयो के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 के मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राजवीर सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय एवं अटल राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राएं उपस्थित रही
इस कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्र -छात्राओं में भारी उत्साह दिखाई दी। इस कार्यक्रम में कला शिक्षक मंच हरिद्वार के संरक्षक ओमकार सैनी संयोजक सुखदेव सैनी एवं सह संयोजक विकास शर्मा प्रधानाचार्य सुबोध कुमार मलिक, राजेंद्र अग्रवाल, श्रीमती नीलम कटियार, श्रीमती कमलेश कुमार, श्रीमती सरोजिनी गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरेंद्र सैनी जिला मंत्री रविंद्र रोड ,
कार्यक्रम मे सदाशिव भास्कर , सत्येंद्र कुमार ,शिव कुमार पाल, लाल सिंह, डॉ0 सुदिप्ता, डा0 शकुन सिंह ,अंजलि चौहान, निरुपमा वर्मा ,रणजीत कौर कुलदीप सैनी राजकुमार सैनी और संदीप कपिल आदि उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला