Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने विस्तार से बताई अपनी सरकार की उपलब्धि,कांग्रेस को बताया घमंडी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके चलते पूरे देश में मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम में उन शहीदों को याद किया जा रहा है जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।निशंक आज एक निजी होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा की संसद सत्र में विपक्ष की भूमिका ठीक नहीं रही विपक्ष जनहित के मुद्दों से भटककर संसद का समय व्यर्थ करते नजर आए।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की इंडिया घमंडिया दल है जिसमें सभी प्रधानमंत्री के दावेदार हैं जो देश के सामने बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से इंडिया की पोल खुल गई है इनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा की देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।निशंक ने कहा कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए हैं जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा है। हालंकि बची खुची कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव में खत्म हो जाएगी।

जबकि छोटे दलों का तो कहीं कोई वजूद नहीं है।उन्होंने दावा किया की हिंदुस्तान मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है भारत की अर्थव्यवस्था पहले से बेहतर हुई है हिंदुस्तान का दूसरे देशों में भी सम्मान बढ़ा है गांव के विकास से लेकर राज्य के विकास और देश keb विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए आयाम स्थापित किए है। भाजपा सासद ने कहा की भाजपा के कई बड़े अभियान चल रहे हैं केंद्र द्वारा 32 योजनाओं से उत्तराखंड को बड़ा लाभ मिला है।

सड़कों, पुलों,स्वास्थ्य ,निर्माण और ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले 9 साल में बहुत बड़े काम हुए हैं।उन्होंने कहा की 21 कानून पास हुए जो मजबूत भारत की आधारशिला रखेंगे।भारत दुनिया में लगातार नए से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं।देश में 9 साल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं आज निर्माण भी बहुत हुआ है किसानों को गन्ने का भुगतान भी समय पर हुआ है।उन्होंने कहा की जब कोई नया विकास होता है तो कई कठिनाइयां सामने होती हैं। निशक ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की ऐसा नकारा विपक्ष संसद में पहली बार देखा है जिसको अपनी बात को रखने तक का भी कोई सलीका नहीं है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369