आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के बूडपुर नूरपुर गांव में रंजिश को लेकर आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने घायल युवक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल झबरेड़ा के बूडपुरी नूरपुर गांव निवासी छोटू पुत्र विनोद का आरोप है की आज सुबह जब वह घर के बाहर जैसे ही स्कूल के पास पहुंचा तो पहले से तैयार खड़े गांव के नवीन पुत्र राजकुमार और अन्य आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी जब उसने गाली का विरोध किया तो उसे घेरकर सभी ने लाठी डंडों और हाथ में पहने कड़े मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गौरतलब है की अब से पूर्व भी आरोपियों पर पीड़ित युवक की माता के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप था बताया जा रहा है की उसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे जिसके चलते हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई किसी तरह पीड़ित युवक छोटू ने अपने मोबाइल फोन पर इसकी सूचना अपने परिजनों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह छोटू को घायल हालत में रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।वहीं पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला