Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रमुख समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह ने लक्सर बार तहसील परिसर को दिलाई गर्मी से राहत,अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के वरिष्ठ भाजपा नेता एव पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह सामाजिक कार्यों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं जहां ठाकुर संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए उनमें फर्नीचर और पेयजल की व्यवस्था प्रमुखता से कराई है वहीं आज ठाकुर संजय सिंह ने लक्सर पहुंचकर एडवोकेट एसोसियेशन को दो और तहसील परिसर के लिए तीन छत के पंखे उपलब्ध कराए हैं इस दौरान एडवोकेट एसोसियेशन लक्सर के अध्यक्ष विकास पंवार और सचिव मुकेश सैनी ने ठाकुर संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया तथा बार को पंखे उपलब्ध कराने पर उनका आभार जताया।

इस मौके पर ठाकुर संजय सिंह ने कहा की लक्सर बार और तहसील परिसर में छत के पंखे ना होने से अधिवक्ताओं और बाहर से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था आलम यह था की भीषण गर्मी में बार रूम में बैठना मुश्किल गया था इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है की बार रूम में छत के पंखों की कमी नहीं होने दी जायेगी।

इस मौके पर एडवोकेट राजेश वत्स, उदयपाल पंवार,सुशील एडवोकेट,सुशील सिंघल,बंगाल सिंह एडवोकेट,राजकुमार, अंकित, भाजपा नेता ठाकुर चंदन सिंह, थरौली प्रधान पति संदीप चौधरी, गोवर्धनपुर से सोनू चौधरी आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369