Jan Mudde

No.1 news portal of India

यूपी के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सर्वसमाज के लोगों मे भारी रोष,फूंका पुतला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयांन के बाद कई समाज के लोगों में भारी रोष है शहर के विभिन्न समाज के लोगों द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने की मांग की।

गौरतलब है की कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर में हुई एक सभा में तीन समाज के लोगों पर टिप्पणी की थी जिससे कई समाज के लोगों में भारी रोष है उसी के चलते दर्जनों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की।

दरअसल रुड़की के चंद्र शेखर चौक पर पुतला दहन करते हुए कश्यप समाज के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में हुई सभा के दौरान त्यागी कश्यप और सैनी समाज की युवतियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी जिसके कारण सर्व समाज के लोगों में भारी गुस्सा है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन उनकी इस बयानबाजी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के किसी राष्ट्रीय नेता ने कोई खेद व्यक्त नहीं किया।

इस मौके पर राजकुमार सैनी ने कहा की भाजपा के मंत्री को तत्काल से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए नहीं तो योगी सरकार ऐसे मंत्री को बर्खास्त करे।उन्होंने कहा की भाजपा के कैबिनेट मंत्री का मानसिक संतुलन खो चुका है और वह पार्टी को लेकर डूब जाएगा।इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी सुभाष सैनी ने कहा की भाजपा के मंत्री सर्व समाज के वोट तो हासिल करना चाहते हैं लेकिन उनके लिए करना तो बहुत दूर केवल गाली देने का काम करते हैं।

वहीं अरविंद कश्यप ने कहा की कैबिनेट मंत्री को अगर जल्द ही बर्खास्त ना किया तो कश्यप समाज सैनी समाज और त्यागी समाज भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा।इस मौके पर सैंकड़ों लोग मौजूद रहे और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369