आरिफ नियाज़ी
रुड़की के बेलडा गांव में दो दिन पूर्व दलित युवक की मौत के बाद जहां तमाम राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं उसी कड़ी में आज बसपा का एक प्रतिनिधि मंडल भी गांव में पहुंचा जहां वह प्रमोद के परिवार की इस दुख की घड़ी में शामिल हुए।इस दौरान बसपा से लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ,बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल, बसपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश, बसपा के प्रदेश महासचिव डॉ नाथीराम प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से शामिल थे।
बसपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता भी की और उन्हें भरोसा दिलाया कि बसपा का पूरा परिवार पीड़ित परिवार के साथ है मृतक की बेटियों की शादी के खर्च में भी बसपा नेता पूरा सहयोग करेंगे। उन्हे किसी से कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने प्रमोद की मौत पर गहरा शोक भी जताया।
गौरतलब है की दो दिन पूर्व एम्स में बेलड़ा गांव निवासी प्रमोद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी प्रमोद बेलड़ा गांव के विवाद में जेल में बंद था जिसकी हालत बिगड़ने पर आनन फानन में प्रशासनिक अधिकारियों ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई थी। वहीं बेलड़ा गांव पहुंचे बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा की प्रमोद की मौत पुलिस कस्टडी में एम्स हॉस्पिटल में हुई है इसमें पुलिस की बड़ी लापरवाही रही है बेलड़ा गांव की घटना में मुख्यमंत्री से लेकर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिसके चलते मर्तक के परिवार को मायूसी हाथ लगी है।
सरकार ने भी इस घटना पर कोई ध्यान नहीं दिया। हाजी शहजाद ने कहा की कलियर के एक युवक का घुटना भी पुलिस हिरासत में टूटा है लेकिन पुलिस उसे भी टालमटोल कर रही है पुलिस की लापरवाही ही नहीं है बल्कि निकम्मापन है जिसे बसपा जल्द ही उजागर करेगी। उन्होंने बताया की बसपा जल्द ही बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करने जा रही है।
इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की पुलिस का बेलड़ा प्रकरण में बड़ा षड्यंत्र रहा है जिसे बसपा जल्द उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि बसपा जल्द ही पुलिस प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर करने का काम करेगी। बसपा दलितों पर अत्याचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी आज प्रदेश में दलित समाज पर उत्तपीडन के मामले बढ़े हैं।
वहीं बसपा नेता एव पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने कहा की बेलड़ा की घटना ने दलित समाज को बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है डॉ भीम राव अंबेडकर ने जो संविधान लिखा उसमें दलितों को बहुत अधिकार दिए हैं लेकिन यह सरकार दलितों का उत्तपीडन कराना चाहती है जिसे बसपा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला