Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक बार फिर दिखाई अपनी ताकत, ट्रैक्टर रैली में पहुंचे हजारों किसान,सरकार से मुआवजे की मांग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने एक बार फिर विरोधी दलों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है जिस तरह से किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर आज उमेश कुमार ने दल्लावाला गांव से लेकर लक्सर क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली उसने यह साबित कर दिया है की उमेश कुमार आज भी कोई सानी नहीं और वह खानपुर ही नहीं बल्कि हरिद्वार जिले की जनता के दिलों दिमाग पर पूरी तरह से जगह बनाए हुए हैं।

गौरतलब है की जिस तरह से भारी बारिश के चलते पहाड़ से लेकर हरिद्वार जिले में बाढ़ से भारी तबाही मचाई है उससे किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो चुकी हैं गन्ना और धान की फसलों को भी जिले में भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन किसानों के लिए सरकार ने अभी तक भी कोई आर्थिक पैकेज या मुआवजे की घोषणा नहीं की है जिससे हरिद्वार जिले के किसानों में सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

इसी के चलते जहां खानपुर विधायक उमेश कुमार भारी जलभराव में साउथ साउथ सिविल लाइन, मोहनपुरा ,मिलाप नगर और डिफेंस कॉलोनी आदि में अपनी टीम के साथ जल निकासी के लिए दिन रात लगे हुए थे वही बेहद कम समय की तैयारी से उमेश कुमार ने लक्सर में विशाल रैली निकालकर एक बार फिर विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया और उमेश कुमार ने अपना परचम लहरा दिया है जिस तरह से उमेश कुमार किसानों के बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द में शामिल हो रहे हैं और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं यह अपने आप में एक काबिले तारीफ बात है वही दल्लावाला लक्सर खानपुर के दर्जनों गांव ऐसे है जहां बाढ़ से बहुत भारी नुकसान पहुंचा है उसी को देखते हुए उमेश कुमार ने किसानों और आम जनता के लिए बिजली के बिल माफ, नलकूप के बिल माफ,

और किसानों के केसीसी ऋण माफ करने की मांग को लेकर आज हजारों किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली थी जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे । इस दौरान किसान भी काफी उत्साहित दिखाई दिए किसानों को उम्मीद है कि उमेश कुमार उनके लिए फरिश्ता साबित होंग और ऋण में भी भारी छूट मिलेगी। किसान राम कुमार का कहना है कि उमेश कुमार ही एक ऐसे विधायक हैं जो उनकी बात को सरकार तक पहुंचा रहे हैं उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द किसानों को बड़ी राहत देगी

वही इस बाबत उमेश कुमार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि हरिद्वार की जनता उनका परिवार है किसी को भी वह दुखी नहीं देखना चाहते वह इस दुख की घड़ी में किसानों के साथ हैं किसानों की जो भी फसलें बर्बाद हुई है उन्हें उनका हक जरूर मिलेगा और सरकार से ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाए जाने की मांग की जाएगी। इतना ही नहीं किसानों के ऋण माफ होंगे आम आदमी को भी राहत मिले और बिजली के बिलों की माफी आदि के भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उमेश कुमार दिनभर किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली में दर्जनों गांव का दौरा कर रहे थे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369