Jan Mudde

No.1 news portal of India

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या से रुड़की के जैन समाज में भारी रोष,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या से जहां पूरे देश के जैन समाज में भारी रोष है वहीं रुड़की का जैन समाज भी भारी गुस्से में है। जैन समाज के सैंकड़ों लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से कर्नाटक के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमे हत्यारोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है की अगर राज्य सरकार ने सख्त कार्यवाही ना की तो पूरे देश का जैन समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

रुड़की में शुक्रवार को दिगम्बर जैन समाज रुड़की अध्यक्ष अनिल कुमार जैन के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया में नाम सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कर्नाटक के बेलगाम जिले के ग्राम हिरेकोडी में जैन आचार्य कामकुमार नन्दी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को सजा दिलवाई जाए।

ज्ञापन पत्र में कर्नाटक मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि आचार्य जैन मुनि की हत्या होने व पहले भी कई बार इन हत्यारो के द्वारा जैन मुनियों को यातनाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक राज्य सरकार आरोपियों को जल्द सजा नही देती तो सम्पूर्ण विश्व का जैन समाज सड़को पर उतर आंदोलित होगा। ज्ञापन देने वाले जैन समाज पदाधिकारी अवनीश जैन मंत्री, भूपेंद्र जैन,कोषाध्यक्ष सुभाष जैन, नवनीत कुमार जैन, प्रदीप जैन,

एड नवीन कुमार जैन,पुरुषोतम कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन,मनोज जैन,पंकज जैन,नरेंद्र जैन, सुधीर जैन, अतुल जैन,विकास जैन, अंकुर जैन, अमन जैन, सुनील जैन,उमंग जैन,सचिन कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369