Jan Mudde

No.1 news portal of India

फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू तोमर ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। किसानों को फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के दर्जनों किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसानों ने खेतों में जमा पानी की निकासी के प्रबंध करने की मांग भी प्रमुखता से रखी।

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह को सौंपे ज्ञापन में भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है किसानों की सभी फसलें तबाह और बर्बाद हो चुकी हैं गन्ना, धान,ज्वार आदि फसलों का मुआवजा सरकार जल्द से जल्द दे।

विकेश चौधरी ने कहा की खेतों में पानी भरा हुआ है और उसके कारण किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है उस पानी के निकासी के जल्द से जल्द प्रशासन को प्रबंध करने चाहिए ताकि किसान अपने खेत में प्रवेश कर सके। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव विकास चौधरी, यूनुस प्रधान,अमित, कुलदीप,इकबाल, प्रमोद प्रधान,तालिब हसन,आजादवीर, यामीन, ऋषिपाल, बिट्टू,सचिन,राव मुर्तजा, अयूब, इमरान,मयंक, वकील आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369