आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक हालात बेहद खराब हैं आलम यह है की गांव गांव के साथ साथ शहरों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन तक राहत और बचाव कार्य में जुटा है।आज कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज सिंह दर्जनों ग्रामीणों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह से मिले और उन्हें जलभराव आदि की समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया की उदलहेड़ा,खेड़ाजट्ट और मौजा उदालहेड़ी में जलभराव से लोग बेहद परेशान है यूपी की सीमा से लगते हुए गांव का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है वहां के किसानों ने पानी की निकासी को रोक दिया है जिसके चलते प्रशासन को अवगत कराया है।इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसील कर्मचारियों की एक टीम को मौके पर भेजा है ताकि जल्द से जल्द जल निकासी की जा सके और किसानों को बड़ी राहत मिल सके।
इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा की उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सोई हुई है जिसे लोगो की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। सरकार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष राहत पहुंचाना चाहिए कांग्रेस लगातार सरकार को जगाने का काम कर रही है लेकिन सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज सिंह ने कहा की घाढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं दर्जनों गांव ऐसे हैं जिनका संपर्क मार्ग से पूरी तरह संपर्क टूट चुका है खेड़ी शिकोहपुर गांव का रास्ता और पुलिया टूट चुके हैं लेकिन प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है।सरकार को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए।इस मौके पर प्रधान पति गौरव चौधरी ने कहा की उनके गांव में जलभराव से मवेशियों के सामने चारे की समस्या खड़ी हो गई है।हालात बेहद खराब हैं अगर प्रशासन ने जल्द से जल्द राहत ना पहुंचाई तो हालात और भी बदतर हो जाएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला