आरिफ नियाज़ी
रुड़की साउथ सिविल लाइन में पार्षद सचिन चौधरी द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है।हालांकि सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मारपीट और गालीगलोच और सरकारी कार्य में बाधा डालने के केस दर्ज कर लिया है वहीं पार्षद की गिरफ़्तारी ना होने से गुस्साए रुड़की तहसील कर्मचारियों और राजस्व निरीक्षक संघ ने पार्षद की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए हैं।
इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एक जुटता का परिचय देते हुए जमकर नारेबाजी भी की।इस दौरान उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज पांडेय ने कहा की पार्षद सचिन चौधरी जैसे लोग दैवीय आपदा में कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं जबकि तहसील कर्मी दिन रात कड़ी मेहनत के बावजूद जल निकासी और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगे हैं लेकिन कुछ लोग विकास के कार्यों में भी बाधा बने हुए हैं।उन्होंने कहा की जब तक पार्षद सचिन चौधरी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक सभी कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर रहेंगे।
गौरतलब है की बीते रविवार की रात्रि में पार्षद सचिन चौधरी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सामने रजिस्ट्रार कानूनगो की पिटाई कर दी थी इतना ही नहीं आरोप है की सचिन के साथियों ने भी बिजेंद्र कुमार पर हमला किया था।
इस मौके पर बिजेंद्र कुमार,ओमप्रकाश,सुनील चौधरी,आदेश चौधरी,वेदपाल ,मनोज पांडेय, इंद्र विक्रम सिंह,नीरज रावत,सुमित नेगी,अतुल रावत,सुरेंद्र तोमर,सतीश कुमार,रमेश प्रसाद,मोहम्मद खालिद,तोसीफ अहमद आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला