Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी ने भी मनाया हरेला पर्व, लगाए पौधे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में मनाए जाने वाले ‘हरेला’ पर्व को आज पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया।रुड़की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज सैनी के नेतृत्व में बच्चों के उद्यान में दर्जनों वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया और लोगों से भी वृक्षारोपण की अपील की गई ताकि पर्यावरण को और सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव जगदेव सिंह सेखों ने कहा कि वृक्ष ही हमारा जीवन है और वृक्ष की इस पृथ्वी की खूबसूरती को बढ़ाता है। जीवन जीने के लिए जिस ऑक्सीजन की हमें आवश्यकता होती है, वह हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं। वृक्ष हमारी जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड का सेवन अपने भोजन के रूप में करते हैं और हमें जीवन स्रोत ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर रुड़की कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि वृक्ष ही हमारी धरती से मजबूत पकड़ कर बड़े-बड़े पहाड़ों एवं मैदानों को बांध कर रखते हैं।

संपूर्ण वन्य जीवन इन वृक्षों पर ही आधारित है। इन्हीं वृक्षों से हमें सभी प्रकार के जीवन रोगों को एवं जीवन जीने के लिए फल एवं औषधियां प्राप्त होती हैं।
इस अवसर पर प्रधान भंवर सिंह ‘मुंडलाना’ ने कहा कि आज नए युग की शुरुआत को लेकर हर तरफ वृक्षों को बेरहमी से काटा जा रहा है। यदि वृक्ष नहीं होंगे तो धरती पर जीवन समाप्त हो जाएगा । इसलिए हम सबको मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष को लगाना चाहिए ताकि हम अपने आने वाले भविष्य को जीवन जीने के लिए अच्छी हवा, फल एवं औषधियां प्राप्त करवा सकें।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि हर वर्ष एक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर राजा जोशी, दीपक शर्मा, ललित सिंह बिष्ट, भावना बहुगुणा, प्रेम उनियाल, विपिन प्रजापति, कुं एकता, महावीर सिंह, अवनीत भारती, मोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369