आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ने तबाही मचा दी है रुड़की के साउथ सिविल लाइन में जलभराव से हालात बेहद खराब हो चुके है आलम यह है कि स्थानीय लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है लोगों के घरों समेत रास्तों में भी पानी भरा है अब लोगों के सामने खाने पीने की बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है वही पांच दिन के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लगा दिया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं गुस्साए लोगों ने जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की तो वहीं नेताओं को लेकर भी लोगों में भारी रोष था।रुड़की दिल्ली मार्ग पर जाम की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जिले के लगभग सभी अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने की अपील की लेकिन साउथ सिविल लाइन के जलभराव का चार दिन बाद भी कोई समाधान ना होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त था गुस्साए लोगों ने जहां जाम खोलने से साफ इंकार कर दिया वहीं उन्होंने नेताओं पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।
हालांकि कुछ देर बाद तमाम राजनीतिक दलों के छोटे बड़े नेता भी मौके पर पहुंचने लगे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और पानी में ही धरने पर बैठ गए जिसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए आनन-फानन में जल निकासी के लिए प्रयास तेज होने लगे लेकिन देर शाम तक भी हरीश रावत और साउथ सिविल लाइन के लोग धरने पर डटे रहे। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी भी मौके पर पहुंची थी इतना ही नहीं खानपुर से विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार दैवीय आपदा में भी पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है साउथ सिविल लाइन के लोग पलायन करने के लिए मजबूर है लेकिन सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है समय रहते अगर सरकार ने जल निकासी के समाधान ना किए तो हालात और भी बदतर हो जाएंगे वही कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों का जीना दूभर हो गया है
लेकिन सरकार पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है।इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गौरव चौधरी, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव आफाक, यासिर अराफात,पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद अयाज,पूर्व प्रमुख नासिर परवेज, परवेज अहमद, कांग्रेस नेता उदय पुंडीर,सुधीर शांडिल्य आदि सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला