आरिफ नियाज़ी
रूड़की। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब बसपा ने सरकार से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग कर डाली।बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी और विधायकों ने जिले में बारिश और बाढ़ से हुए भारी नुकसान में लोगों की आर्थिक मदद की सरकार से मांग की है। बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा कि अधिकारियों या से सी एम के वीआईपी दौरे से कुछ नही होने वाला इस समय जनता को धरातल पर आर्थिक मदद की आवश्यकता है।इसलिए सरकार को किसानों और पीड़ित परिवारों तक जल्द से जल्द आर्थिक मदद पहुंचानी चाहिए। काफी लोग इस आपदा की घड़ी में बेरोजगार हो चुके हैं।
रुड़की के सिविल लाइंस में एक रेस्टुरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भारी बारिश और बाढ़ के बाद जिले के हालात बेहद खराब है लेकिन भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा की बेलडा प्रकरण की जांच न्यायधीश से करानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी पानी हो सके।वहीं बसपा के लेकर हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा कि हरिद्वार की आपदा 2013 से बड़ी है पूरे जिले में पानी है और लक्सर विधानसभा क्षेत्र की 80 प्रतिशत आबादी जलभराव और बाढ़ से प्रभावित है। फसलें,पशुओं का चारा और घरों में खाने पीने की सामग्री खत्म हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने दौरा भी किया लेकिन इतनी देर के लिए आना काफी नही है। वीआईपी दौरे से जनता का कुछ नही होने वाला है। जनता के भले के लिए
युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सामग्री और आर्थिक सहायता बांटी जानी चाहिए तभी लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा की लोगों की मदद जमीनी स्तर पर की जाए।किसानों को प्रति बीघा के अनुसार मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा बेलडा प्रकरण में सभी मुकदमों की जांच किसी जांच एजेंसी से करानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने मुकदमें दर्ज करवाए हैं वह जांच करने में लगे है ऐसा कैसे हो सकता है। सभी मुकदमों के लिए एक ही एजेंसी बनाई जाए किसी जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की जाए या फिर सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष बात अच्छी करके गए लेकिन कार्यवाही आज तक भी कुछ नहीं हुई केवल भाषणबाजी और फोटो खींचने से काम नहीं चलेगा। मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है इसके साथ ही गांवों व शहरी इलाकों में बारिश बाढ़ से नुकसान हुआ है।
मंगलौर में जलभराव से हालात बेहद खराब हैं कई मकान गिर चुके हैं लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही उन्हे आर्थिक सहायता देने की मांग भी सरकार से की है । उन्होंने कहा नगर पालिका हो या प्रशासन कोई भी काम नहीं कर रहा है।भगवानपुर से बसपा प्रत्याशी रहे सुबोध राकेश ने कहा पूरे जिले में कुछ विधानसभाएं अधिक त्रस्त हैं। बारिश और बाढ़ से फसलों का नुकसान हुआ है। एसडीएम, तहसीलदार गांवों में जा रहे हैं लेकिन लोगों को चिन्हित करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां ट्रिपल इंजन की सरकार है लेकिन धरातल पर किसी की कोई मदद नहीं की जा रही है।
उन्होंने बेलडा प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी या सीबीआई से करवाने की मांग की। उन्होंने कहा की भगवानपुर में भी लगभग बीस गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा. नाथीराम, प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, जिलाध्यक्ष इंजीनियर अनिल चौधरी, जिला प्रभारी दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला