शादान नियाजी
उत्तराखंड में जहां भारी बारिश ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं वहीं रुड़की में भी नदी नालों का तेज बहाव आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी आने से लोग दूसरे स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं वहीं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद मुबशिर भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।
दरअसल मोहल्ला सोत निकट सिटी पब्लिक स्कूल से लेकर पूरणनाथ बाबा की समाधि स्थल तक क्षेत्र के मुख्य नाले की दीवार भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी
जिसकी सूचना मोहम्मद मुबशिर द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से पूरा मलबा नाले से निकाला गया जिसके चलते जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को कुछ निजात मिली।इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद मुबशिर ने कहा की भारी बरसात में नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है और लगातार लोगों की मदद के आगे आ रहे हैं
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की वह लोगों की सेवा के लिए दिन रात उनके साथ हैं किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा की नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से रुड़की शहर भी प्रभावित हुआ है लोगों के घरों में पानी आने से लोग घर से बाहर जाने को मजबूर हैं उन्होंने तहसील प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों से लोगों की मदद के लिए आगे आने की भी मांग की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला