Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में आम लोग भी पूरी आस्था के साथ कर रहे शिवभक्तों की सेवा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में जगह जगह हर हर महादेव की गूंज है तो वहीं शिवभक्तों के लिए कावड़ पटरी पर भंडारे भी आयोजित किए गए हैं। लेकिन वहीं अब आम आदमी भी शिवभक्तों की सेवा में दिन रात लगे हैं।कावड़ पटरी पर सचिन शर्मा का परिवार भी शिवभक्तों को प्रसाद बांटता नजर आया।सचिन शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं जिन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ शिवभक्तों की सेवा करने का निर्णय लिया और पूरा परिवार प्रसाद लेकर कावड़ पटरी पर जा पहुंचा जहां उन्होंने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान परिवार के बड़े से लेकर बच्चे तक भी शिवभक्तों को प्रसाद वितरित करते नजर आए।इस दौरान सचिन शर्मा ने बताया की वह हर वर्ष शिवभक्तों की इसी तरह से सेवा करते हैं शिव भक्तों की सेवा से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।सचिन शर्मा ने कहा की शिवभक्तों की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।इस दौरान सचिन शर्मा के परिवार के देव,गौरी शर्मा,तनिष्क कौशिक, नैंनसी और ख्याति शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369