Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के एक नामी स्कूल की छात्रा पर बंदर के हमले ने पकड़ा तूल, तहसील प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन के किए बयान दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की के एक नामी स्कूल में बंदर के हमले में घायल हुई बच्ची के मामले ने तूल पकड़ लिया है आनन फानन में तहसील प्रशासन की टीम स्कूल में पहुंची और स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज किए। फिलहाल घायल बच्ची का उपचार रुड़की के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।हालांकि स्कूल में बंदर के आने से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल रुड़की स्थित नामी-गिरामी स्कूल सेंट एन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को एलकेजी की एक मासूम छात्रा पर बंदर ने जोरदार हमला कर दिया था जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा छात्रा को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था । वहीं दूसरी ओर शिवपुरम निवासी घायल छात्रा के पिता रविकांत ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार को वह अपनी बेटी को सुबह स्कूल में छोड़ कर आये थे

उसके बाद वह अपने आफिस पहुंच गए। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें फ़ोन करके सूचना दी गयी कि आपकी बेटी को बंदर ने घायल कर दिया है जिसके वाद वह आनन फानन में स्कूल पहुँचे तो उन्होंने देखा कि बच्ची का बहुत खून बह रहा था और बच्ची बहुत घायल थी। उन्होंने कहा कि उसके बाद वह खुद ही अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाते हए कहा कि उनकी बेटी गम्भीर रूप से घायल थी लेकिन प्रबंधन द्वारा उनकी बच्ची को प्राथमिक उपचार नही दिया गया जिससे बच्ची की जान को भी खतरा था। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा भी घट सकती है विद्यालय प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है।

उन्होंने कहा कि छोटे छोटे बच्चों की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की है और विद्यालय प्रबंधन ने अस्पताल तक आने की भी जहमत नही उठाई। घायल बच्ची की माता भारती त्यागी ने बताया कि बच्ची हालत बहुत गंभीर थी बच्ची के हाथ और पेट पर बंदर ने काटा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्कूल प्रबंधन से कोई भी वहां मौजूद नहीं था जिस कारण यह हादसा हुआ है जिसमें स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369