Jan Mudde

No.1 news portal of India

शिवभक्तों की सेवा के लिए जिला पंचायत हरिद्वार का समस्त स्टाफ भी आया आगे,शौचालय और साफ सफाई पर जोर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कावड़ यात्रा को लेकर जिला पंचायत हरिद्वार के अधिकारी भी बेहद गंभीर हैं आलम यह है की जिला पंचायत द्वारा शिवभक्तों की सुविधा के लिए जगह जगह शौचालय लगाए हैं और साफ सफाई के विशेष प्रबंध किए हैं। बाहर से आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है की कावड़ यात्रा में इस बार करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचने की आशंका है ऐसे में जिला पंचायत हरिद्वार का समस्त स्टाफ पूरी मुस्तैहदी के साथ कार्य कर रहा है सड़कों पर कूड़ा जमा ना हो इसके लिए सफाई कर्मियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। शिवभक्तों की सुविधा पर खास फोकस रहेगा।इस दौरान जिला पंचायत हरिद्वार के अपर मुख्य अधिकारी बी सी छीमवाल ने बताया का कावड़ पटरी पर शिवभक्तों के लिए पीने के पानी,शौचालय,कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव,कावड़ पटरी के आसपास झाड़ियों को काटने का काम भी पूरा हो चुका है।

शिवभक्तों की सुविधा के लिए पूरे प्रयास किए गए हैं ।जिला पंचायत अध्यक्ष और डी एम साहब के आदेश पर जिला पंचायत लगातार कावड़ियों की सेवा में लगी हुई है पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया की शिवभक्तों की सेवा के लिए जिला पंचायत तत्पर है।इस दौरान जिला पंचायत के वाहन कावड़ पटरी पर कूड़ा उठाते हुए भी नजर आए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369