आरिफ नियाज़ी
उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान काफी सफल नजर आया सभी नगर पंचायतों और निगमों ने स्वच्छता अभियान की तैयारी सुबह सवेरे से ही शुरू कर दी थी। इस स्वच्छता अभियान को लेकर न्यायिक अधिकारी एवं नगर पंचायत की संयुक्त रूप से कई टीमें बनाई गई थीं जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसी क्रम में रामपुर नवीन कृषि मंडी में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय उदिशा सिंह के नेतृत्व में खराब मौसम के बावजूद स्वच्छता कार्यक्रम सुबह सवेरे से शुरू होकर कई घंटे तक चला जिसमें सफाई कार्य किया गया ।सफाई कार्य पूरा होने के पश्चात न्यायिक मजिस्ट्रेट उदीशा सिंह द्वितीय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिला कर स्वच्छता कार्यक्रम को अपने दैनिक जीवन में लागू करने पर बल दिया ।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से देश में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
इस मौके पर अवनीश कुमार एपीओ, राजीव अग्रवाल, अमित कुमार, एसएसआई प्रदीप तोमर, एडवोकेट एसोसिएशन के मीडिया इंचार्ज एडवोकेट नईम सिद्दीकी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा, बाबू अब्दुल्लाह, मो इस्लाम, अमित ध्यानी, कुमारी शिक्षा, अशोक
राजकुमार,नवीन मंडी के चेयरमैन बृजेश त्यागी एडवोकेट,
अल्केश सैनी,
नवीन मंडी इंस्पेक्टर,नवीन मंडी सचिव कुलदीप नौटियाल,श्रीमती सेलकी, सचिव कुलदीप नौटियाल,मंडी निरीक्षक अल्केश सैनी, कनिष्ठ सहायक
मंडी निरीक्षक विचित्र सिंह घुमान,सहायक लेखाकार अखिल गौतम,कंप्यूटर ऑपरेटर अनंत चौहान, आदि प्रमुख रूप से रहे मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला