आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां राजनैतिक दल अभी से तैयारी में जुट गए है इस बार पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी भी लोकसभा चुनाव इस बार चुनाव में सामने आएगी रुड़की पहुंचे पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट जसवीर सिंह सोनी ने कहा की उनकी पार्टी डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के आदर्शो पर चलेगी।उन्होंने कहा की उनकी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा की उनकी पार्टी दबे कुचलों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।
उत्तराखंड में किसानों और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए उनकी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया की उत्तराखंड सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो चुकी है जनता अब भाजपा को वोट देने वाली नहीं है। वही इस मौके पर पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजू विराटिया ने कहा की पॉलिटिकल पार्टी सबसे पहले अपने संगठन को मजबूत करेगी।उन्होंने कहा की भाजपा की नीतियों से जनता बेहद परेशान है उनकी पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर की नीतियों से प्रभावित होकर गांव गांव में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है अब उनकी पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी।इस मौके पर सुदेशना देवी को पार्टी की महिला मोर्चा की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष,तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, रफल सिंह,मोहम्मद अरशद,जबकि हरिद्वार जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष टिंकू राजा,उपाध्यक्ष रवि कुमार,प्रमोद कुमार कश्यप,रज्जो देवी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार,कामेश देवी महिला मोर्चा विधान सभा कलियर तथा अध्यक्ष और रति राम सिंह बौद्ध को देहरादून का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।जबकि पार्टी की जिला मंत्री जुगेंद्र सिंह नेगी को जिला प्रचार मंत्री बनाया गया है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला