आरिफ नियाज़ी
कर्नाटक की जीत से देश भर के कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है रूडकी मे भी इंटक जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कर्नाटक में भारी बहुमत से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जिसके लिए हम सभी कर्नाटक की जनता का धन्यवाद करते हैं लेकिन इससे भाजपा को सबक लेना चाहिए।उन्होंने कहा की जिसने प्रदेश के खुशहाली और तरक्की के लिए कांग्रेस पर अपना विश्वास जताया है आज पूरे देश में कर्नाटक की जीत पर इंटक ( कांग्रेस) मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है
वही प्रदेशभर मे जीत का जश्न मनाया जा रहा है कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाए इस मौके पर जिला अध्यक्ष इंटक उदय सिंह पुंडीर ने कहा सियाराम के दुलारे वीर हनुमान ने कर्नाटक की जनता की प्रार्थना को स्वीकार किया और कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया है कर्नाटक की जीत पूरे भारत वासियों की जीत है इस मोके पर उदय सिंह पुंडीर
जिला अध्यक्ष महिला रितु कंडियाल प्रदेश महा मंत्री अरविंद राजपूत यूएस पुंडीर उपाध्यक्ष आशीष सैनी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग रणवीर नागर प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओबीसी विभाग नौशाद मलिक संयुक्त मंत्री इंटक सूरज राणा विनोद कुमार देवेश शर्मा, मोहम्मद तारिक सीमा पंत रेखा भट्ट अंकुर शर्मा सलमान शकील अहमद शमशेर अली तेज मिश्रा लोकेश कुमार रंजन कुमार इकबाल महकार सिंह रिंकल पुंडीर जिला सचिव चौधरी राजकुमार जिला संगठन मंत्री इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला