Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के कमेलपुर में जमकर हुआ दो पक्षों में विवाद,एक ही पक्ष के दो लोग घायल,एक की हालत नाजुक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के कमेलपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ हंगामा इतना बढ़ा की एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ है।हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दोनो घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां एक युवक की हालत को गंभीर देखते हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर किया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

गौरतलब है कि कमेलपुर गांव निवासी मोहतरिम पुत्र मजहर हसन ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ने लेकर जा रहा था, जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो रास्ते में एक बुग्गी खड़ी थी जिसे रास्ते से हटाने को लेकर मोहतरिम और नसीम के बीच जमकर कहासुनी हो गई, देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया हालांकि आरोप है की हंगामे के कुछ देर बाद नसीम पक्ष अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मोहतरिम के भतीजे सखीब का घेराव उसपर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें सखीब गंभीर रूप से घायल हो गया,

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया, जिसके बाद घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक मानते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369