Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के ढंडेरा में मजदूर दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह का हुआ भव्य स्वागत,बिट्टू शर्मा बने इंटक के महानगर अध्यक्ष

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की में मजदूर दिवस के मौके पर इंटक द्वारा ढडेरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान इंटक के जिला कार्यालय का उदघाटन पूर्व काबीना मंत्री एव प्रदेश अध्यक्ष इंटक हीरा सिंह बिष्ट का ढडेरा में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर इंटक के जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने इंटक के सभी कार्यकर्ताओं का शॉल और माला से सम्मान किया। इस मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा की आज प्रदेश में मजदूरों का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है जिस पर प्रदेश सरकार का कोई ध्यान नहीं है

उन्होंने कहा की इंटक हमेशा मजदूरों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाता आया है और उनके अधिकारों को लेकर इंटक बेहद गंभीर है लेकिन प्रदेश सरकार मजदूरों की आवाज़ को दबाना चाहती है हर इंडस्ट्री हर उधोग में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार बेरोजगारी पर कोई लगाम नहीं लगा पाई है आज बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर है आज बेरोजगार दर दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है।

इस मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने बिट्टू शर्मा को इंटक का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर इंटक के जिला अध्यक्ष उदय पुंडीर ने कहा की हरिद्वार जिले में इंटर को बहुत अधिक मजबूत किया जाएगा मजदूरों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ा जाएगा आज मजदूर दिवस है आज मजदूर अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है लेकिन प्रदेश सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है लेकिन हरिद्वार जिले में अब इंटक मजदूरों की लड़ाई को लेकर प्रमुखता से लड़ाई लड़ेगा इस मौके पर अध्यक्षता वयोवृद्ध पूर्व सैनिक श्री रूप सिंह पुंडीर और संचालन अरविंद राजपूत ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उदय पुंडीर ने बिट्टू शर्मा को महानगर अध्यक्ष और ऋतु कंडियाल को महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष की घोषणा की।

कार्यक्रम में उपस्थित यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर वीरेंद्र सिंह नेगी ,ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ओ. पी. सुदी ,जगदीश बहुगुणा प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक ,सेठ पाल सिंह पवार जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला हरिद्वार ,आशीष सैनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष , डॉ रणवीर सिंह नागर ,चौधरी भगत सिंह, ओमवीर सिंह पुंडीर आदि ने अपने विचार रखे,

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369