आरिफ नियाज़ी
श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चूड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार को भारत द्वारा G20 की अध्यक्षता के उपलक्ष में एक संगोष्ठी जिसका विषय “ जैविक खेती द्वारा आत्मनिर्भरता” ओर एक “निबन्ध” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़-कर प्रतिभाग किया।डॉ० आर॰पी॰दिवेदी प्रो॰सी॰पी॰सिंह डॉ० पीयूष कुमार पटेल डॉ०अब्दुल अलीम अंसारी ओर डॉ०शनव्वर ने अपने विचारो से जैविक खेती से होने वाले लाभ ओर आधुनिक खेती कैसे समाज को दूषित कर रही है से छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया।
मंच संचालन इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉo आशुतोष बिक्रम ने किया। इस उपलक्ष में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo के॰ एसo जौहरी ने अपने आशीष वचनो से सभी छात्र छात्राओं को अनुग्रहित किया । कार्यक्रम संयोजक डॉo सचिन कुमार ने सभी का धन्यवाद अर्पित किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० श्वेता सिंह दीप्ति मैठानी, कविता बिष्ट सहित समस्त कार्मिक सम्मिलित रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला