आरिफ नियाज़ी
मंगलौर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले अपने बूथ को और अधिक मजबूत करने में जुट गई है जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है
मंगलौर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी के कैंप कार्यालय पर भाजपा का बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक सहयोग पार्टी के कार्यकर्ताओं का रहा है इसलिए भाजपा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी है कोई भी बूथ कमजोर ना रहे कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूत रहे यही उनका प्रयास है।
उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की धामी सरकार दोनो सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं शोभाराम प्रजापति ने कहा की चुनाव के लिए भाजपा हर समय तैयार रहती है पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती से पार्टी को मजबूत करने में लगे रहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की आज पूरी दुनिया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मोदी जी की ताकत पता चलता है जल्द ही भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है भारत को विश्व गुरु बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियोंब प्रभावित होकर सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा दिया है वह पूरी तरह से साकार हो रहा है भारतीय जनता पार्टी पहले से और अधिक मजबूत हुई है।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ ने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर पार्टी को मजबूती दिलाता है इसलिए वार्ड और बूथ पर कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी होती है।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर,मंगलौर मंडी समिति चेयरमैन डॉक्टर मधु सिंह,मंडल अध्यक्ष विकास मित्तल, महामंत्री पुरषोत्तम चुटानी,विकास सैनी,मीरा कपिल,अंतुल खत्री,सरला देवी,सोनू कुमार, आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला